फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बेरोजगारों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनाघाटी दिव्यांग बेरोजगार संगठन ने प्रदेश सरकार पर दिव्यांगों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने शिक्षा विभाग में बैकलॉग के पदों पर दिव्यांगों के लिए शीघ्र भर्ती न निकाले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही अन्य विभागों में भी खाली पदों पर दिव्यांगों के लिए भर्ती निकालने की मांग की। दिव्यांग सलाहकार समिति के सदस्य भूपेंद्र कुमार ने कहा कि यमुनाघाटी के नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लॉक में सैकड़ों दिव्यांग विभिन्न विषयों में परास्नातक व बीएड, एमएड की डिग्री लेकर बेरोजगार बैठे हैं। सरकार ने जल्द भर्ती न निकाली तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सुरेंद्र रावत, बृजमोहन शाह, जगेंद्र, अनुराग, हरीश डिमरी, ममलेश डिमरी, अनोद, राजा बिष्ठ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें