क्वारंटीन सेंटरों में नियमों के अनुपालन व सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार ने नगर क्षेत्र के संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस बल के साथ नगर में बनाए गए विभिन्न संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक पंवार ने वहां सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष महादेव उनियाल आदि मौजूद रहे।