राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में बृहस्पतिवार को भौतिक विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद् का गठन किया गया, जिसमें बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र मुकेश रावत को अध्यक्ष, हेमंत सिंह आर्य को सचिव एवं संदेश कुमार को सह सचिव चुना गया। जबकि मनीषा, वंदना, गुरुदेव सिंह रावत, कल्पना, काजल राणा व नम्रता को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं महाविद्यालय के रसायन विज्ञान में भी विभागीय परिषद् गठित की गई। इसमें नावेद आलम को अध्यक्ष, कंचन को सचिव एवं अखिलेश कुमार को सह-सचिव व रजनी, आशीष व अखिलेश को सदस्य बनाया गया। इस दौरान भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्षों डॉ.बीपी बहुगुणा व डॉ.सीमा ने सभी छात्र-छात्राओं को विभागीय परिषद् के महत्व एवं कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ.पुष्पांजली आर्य, डॉ.डीएस मेहरा, डॉ.जगदीश चंद्र, डॉ.युवराज, डॉ.अर्चना, डॉ.भारती आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।