फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सफाई कर्मचारी को प्रताड़ित करने पर संगठन ने दिया डीएम को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में कार्यरत सफाई कर्मचारी के भाई को कोरोना संक्रमित बताकर प्रताड़ित करने पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

संगठन ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जिला चिकित्सालय में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी का भाई देव कुमार तिलोथ कॉलोनी स्थित सिविल अनुरक्षण विभाग में सफाई का कार्य करता है, लेकिन संबंधित विभाग के सहायक अभियंता द्वारा देव कुमार को कोरोना संक्रमित बताकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आलम यह है कि उक्त अधिकारी द्वारा पीड़ित सफाई कर्मचारी को बीते आठ माह से वेतन नहीं दिया गया है। साथ ही उसे सुरक्षा उपकरण भी मुहैया नहीं कराए हैं। वेतन व सुरक्षा उपकरण देने की मांग करने पर अधिकारी उसे नौकरी से निकालने की धमकी दे रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से दोषी अधिकारी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में मुकदमा कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष सुंदर ढींगिया, विनोद देशबंधु व लक्ष्मण बागड़ी आदि शामिल रहे। उधर, सहायक अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि इस सफाई कर्मचारी का भाई जिला चिकित्सालय में कार्यरत है। कालोनी के लोगो को चिंता है कि उसके भाई से उसको संक्रमण न फैले जो लोगों तक फैल सकता है, इसलिए विभाग का कहना है कि वह अपने भाई से दूर रहे। उन्होंने प्रताड़ित करने को बेबुनियाद बताया। वेतन कटने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें