फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई माह से लापता युवक का शव जोशियाड़ा झील से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीआरएफ व कोतवाली पुलिस ने जोशियाड़ा झील से एक युवक का शव बरामद किया है। युवक मई माह से लापता चल रहा था।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ ब्लाक के जमद गांव दिचली निवासी तोताराम नौटियाल ने कोतवाली उत्तरकाशी में अपने बेटे विपिन नौटियाल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में तोताराम ने बताया था कि 31 मई से विपिन लापता है। विपिन शहर के एक होटल में काम करता था। विपिन के लापता होने के दिन ही स्थानीय लोगों ने जोशियाड़ा पुल से एक युवक को झील में कूद मारते हुए देखा था। झील में कूद मारने वाले युवक के विपिन होने की आशंका जताई जा रही थी। बीते कई दिनों से झील में एसडीआरएफ व कोतवाली पुलिस सर्च अभियान चला रही थी। बुधवार को पुलिस ने झील से युवक का शव बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि बरामद शव की पहचान विपिन के रूप में हुई है। परिजनों ने पहचान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें