फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने की फसल क्षतिपूर्ति की मांग

Tue, 19 Jan 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 अतिवृष्टि से तबाह हुई फसल का मुआवजा एवं किसान ऋण माफ करने की मांग पर तहसील परिसर में किसानों की ओर से दिया जा रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


आक्रोशित किसानों ने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर 27 जनवरी से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।


बता दें कि बीते साल अतिवृष्टि से फसलें तबाह होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ था।

तब सरकार ने मुआवजे की घोषणा कर कुछ किसानों को तो भुगतान किया, लेकिन जिले के अधिकांश किसान अब भी मुआवजे से वंचित हैं।

 बार-बार मांग करने पर भी कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए पुरोला क्षेत्र के किसानों ने बीते 16 जनवरी से तहसील परिसर में बेमियादी धरना दिया है।

मंगलवार को धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति उपेक्षित रवैया अपना रही है।

उन्होंने शीघ्र फसल की क्षतिपूर्ति तथा किसान क्रेडिट कार्ड के ऋण माफ नहीं करने पर 27 जनवरी से धरना अनशन में तब्दील करने की चेतावनी दी।

इस मौके पर प्रकाश डबराल, मोहन लाल भुराटा, सियाराम नौटियाल, हरि प्रसाद नौटियाल, राजेंद्र, अतरी देवी, जीपुरी लाल, कमलदास, राम दास, जगवीर प्रताप, भादर सिंह, रविंद्र सिंह, कमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें