फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर को दस साल का कठोर कारावास

Mon, 29 Feb 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा पाउडर तस्करी के दस साल पुराने एक मामले में फरार चल रहे तस्कर को जिला जज ने दस साल का कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। फरार तस्कर बीते दिनों स्मैक के साथ मोरी थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा था।
विज्ञापन


वर्ष 2006 में मोरी राजस्व पुलिस ने दनोला फतेहगढ़ पंजाब निवासी रणजीत और बलवीर को 57-57 किलो डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था।

मामले में बलवीर को तो न्यायालय ने सजा सुना दी थी, लेकिन रणजीत लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट के साथ ही कुर्की के आदेश भी जारी किए थे। बीते दिनों मोरी थाना पुलिस ने रणजीत को स्मैक के साथ धर दबोचा।

पिछले आपराधिक रिकार्ड खंगालने पर उसके खिलाफ डोडा पाउडर तस्करी का मामला सामने आया। जिला सत्र न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता हुकम सिंह रावत ने दलील पेश कर दोष साबित किया।
विज्ञापन


सोमवार को जिला न्यायाधीश राजेंद्र सिंह ने दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त रणजीत को दस साल का कठोर कारावास तथा एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अभी स्मैक तस्करी के मामले में पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें