थाना पुलिस ने एक किलो चरस के साथ दो युवकों को धर दबोचा। मेरठ उत्तर प्रदेश के इन दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार रात करीब दस बजे पुलिस ने बाजार में संदिग्ध नजर आए दो युवकों की तलाशी ली, तो उनके पास से एक किलो चरस बरामद हुई।
एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए मोनू कुमार और मोहम्मद आबिद मेरठ उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। शनिवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।