पुरोला। मोरी थाना पुलिस ने मोरी-नैटवाड़ मोटर मार्ग पर एक युवक को आठ सौ ग्राम चरस के साथ धर दबोचा। थानाध्यक्ष दीप कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को रुटीन चेकिंग के दौरान मियांगाड़ पुल के पास शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई, तो उसके पास से आठ सौ ग्राम चरस बरामद हुई। चरस के साथ पकड़े गए विकास कुमार निवासी बुढ़ाना फाटक शामली उत्तर प्रदेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे नई टिहरी जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।