बड़कोट। क्षेत्र में घटित चोरी की घटनाओं में शामिल दो युवकों को बड़कोट पुलिस ने चोरी हुई धनराशि के साथ पकड़ा है। सरुखेत लिसा डिपो के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार संदिग्धों से घटनाओं से संबंधित सामान बरामद किया है। एसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि, दोनों आरोपी अर्जुन असवाल (23 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र सिंह और विनय सिंह असवाल (21 वर्ष) पुत्र कमल सिंह निवासी बगासू, थाना पुरोला से 1707 रुपये, मोबाइल फोन व कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है। दोनों आरोपी सेलाकुई देहरादून में किराए के कमरे में रहते हैं। दोनो ही युवक नशे की आदी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो