फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारथी किनारे जोशियाड़ा पार्किंग में पड़ी दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
भागीरथी किनारे स्थित जोशियाड़ा पार्किंग का दस मीटर हिस्सा भू-धंसाव की चपेट में आ गया है। शुक्रवार दोपहर यहां अचानक दरारें आने लगीं और वाहन हल्का धंसने लगे। इसके बाद पार्किंग में खड़े वाहनों के मालिकों ने आनन-फानन में अपने वाहन यहां से हटाए। उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों ने भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा उपाय करने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे भागीरथी किनारे जोशियाड़ा पार्किंग में नदी से लगी जमीन और रेलिंग के दस मीटर हिस्से में दरारें उभर आईं। साथ ही रेलिंग के पास मिट्टी के धंसने से गड्ढा हो गया। इससे दस मीटर हिस्से के धंसने और नदी में गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां कुछ वाहन खड़े हुए थे लेकिन शुक्रवार को जैसे ही दरारें आने लगीं तो कई वाहन धंसने लगे। सूचना पर वाहन मालिकों ने आनन-फानन में अपने वाहन हटाए। बाद में पार्किंग में भू-धंसाव की सूचना जल विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर जल विद्युत निगम के सहायक अभियंता अमित चंद रमोला, अवर अभियंता विष्णुपाल ने मौके पर पहुंचकर भू-धंसाव का जायजा लिया। इधर, निगम के अधिशासी अभियंता अमन बिष्ट ने बताया कि आठ से दस मीटर का हिस्सा दरारें पड़ने के साथ भू-धंसाव की जद में है। निगम के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया है। जल्द सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें