फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भाकपा और बसपा ने दिया धरना

विज्ञापन
केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ धरना देते भाकपा व बसपा के कार्यकर्ता। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व बहुजन समाज पार्टी ने कलक्ट्रेट में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को 19 विपक्षी राजनीतिक दलों के आह्वान पर भाकपा और बसपा नेता व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। भाकपा नेता महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र व राज्यों की भाजपा सरकार बेलगाम हो गई है। कोविड-19 महामारी पर कुप्रबंधन के कारण लोगों की जान जा रही है। उन्होंने सरकार से तीनों कृषि कानून निरस्त करने, मुद्रास्फीति और मूल्य वृद्धि के साथ बढ़ती बेरोजगारी पर लगाम लगाने की मांग की। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े उपक्रमों के लगातार निजीकरण करने का कड़ा विरोध किया गया। प्रदर्शन में बसपा से शारदा, किसान नेता हरी सिंह चौहान, किशन पंवार, दयाराम, बचन राणा, लक्ष्मण पंवार, गोविंद सिंह, कुंती सिंह, सरोज देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें