उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की ओर से 19 फरवरी को नरेंद्रनगर और 20 फरवरी को नई टिहरी में उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। कोरोना काल में शिविर नहीं लगाए जा रहे थे अब मंच ने फिर से शिविर लगाने का निर्णय लिया है। मंच के न्यायिक सदस्य कीर्ति प्रसाद भट्ट ने बताया कि 19 फरवरी को नरेंद्रनगर में यूपीसीएल के उपखंड कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक शिविर लगाया जाएगा। इसके अगले दिन इसी समय पर एक शिविर नई टिहरी स्थित यूपीसीएल के खंड कार्यालय में होगा। शिविर में मंच के तकनीकी सदस्य डीएस खाती और उपभोक्ता सदस्य विपिन बनियाल भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। संवाद