कलक्ट्रेट के पुनर्गठन एवं नायब तहसीलदार के पदों पर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की प्रोन्नति आदि मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी तीन दिन तक कार्य बहिष्कार करेंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष विशन सिंह राणा ने इस संबंध में डीएम को पत्र भेजकर बताया कि कर्मचारी 21, 22 एवं 23 जनवरी को कार्यबहिष्कार पर रहेंगे।
वहीं कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ शाखा पोखरी ने भी 21 से 23 जनवरी तक कार्य बहिष्कार कर तहसील में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
संघ के अध्यक्ष राकेश नेगी, प्रदीप पुजारी और विनीता भट्ट ने कहा कि संघ लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।