फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी के नगर निकायों में चलेगा सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी नगर निकायों में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7 से 10 नवंबर तक व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा एवं महिला मंगल दलों के माध्यम से सफाई अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले में राज्य स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाए जाने की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनपद के सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही हर्षिल एवं गंगोत्री के रिजर्व वन में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र पोखरियाल, जिला उपाध्यक्ष तेज सिंह राणा, जयेंद्र सिंह बिष्ट, सदस्य सुरेंद्र चौहान, प्रभारी सीडीओ संजय सिंह, एडीएम तीर्थपाल सिंह, सीएमओ डॉ. केएस चौहान, एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी बालकराम, सीएचओ डा.रजनीश सिंह, सीएओ गोपाल भंडारी, डीईओ माध्यमिक रामेंद्र कुशवाह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें