गंगोत्री धाम में मंदिर परिसर में सफाई करते आईटीबीपी के जवान।
- फोटो : UTTER KASHI
35वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने शनिवार को तीर्थस्थल गंगोत्री में सफाई अभियान चलाया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोपांग चौकी पर हुई साफसफाई में पदाधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपसेनानी/जी.डी. सत्यनारायण भांवरिया ने कहा कि मनुष्य जीवन में स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। अंत में उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की महत्व के बारे में व्याख्यान भी दिया। ब्यूरो