फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सपनों की उड़ान में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 29 Jan 2026 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
भटवाड़ी। सीआरसी बंद्राणी की ओर से सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 35 संकुल विद्यालय के बच्चों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतियोगिता में अभिभावक और उनके बच्चों की जोड़ी ने शानदार प्रस्तुति दी। भटवाड़ी रामलीला मैदान में आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम का उद्घाटन राजकीय इंटर कॉलेज भटवाड़ी के प्रधानाचार्य बीएल शाह और सीआरसी के समन्वयक दिनेश चौहान ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर नरेश नौटियाल, शरत महर, रश्मी भट्ट, चंद्र प्रकाश डिमरी, ओमप्रकाश शाह, राजेश रावत, संजीव नयन, पंकज नाथ, नीलम, प्रकाशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें