फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कार्यभार संभालते ही सख्त हुए प्रमुख अधीक्षक, किया औचक निरीक्षण

Fri, 24 Jul 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यभार संभालते ही सख्त हुए प्रमुख अधीक्षक, किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला चिकित्सालय के नवनियुक्त प्रमुख अधीक्षक डॉ. बी.एस. रावत ने पदभार ग्रहण करते ही अस्पताल में लापरवाही, अव्यवस्था और मरीजों के साथ दुर्व्यवहार पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। पहले दिन उन्होंने आपातकालीन कक्ष, ओपीडी, आईसीयू, वार्डों, प्रयोगशाला, औषधि वितरण केंद्र और प्रसूति एवं शिशु वार्ड का औचक निरीक्षण किया। डॉ. रावत ने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से उपचार, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई और कर्मचारियों के व्यवहार की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को समस्या होने पर सीधे संपर्क करने को कहा और चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर उपचार, उपकरणों की उपलब्धता और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में अनुशासन, नियमित निगरानी और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाएगी। उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग से अस्पताल को आमजन के लिए भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें