फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज उत्तरकाशी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमांत जनपद के उद्यमियों द्वारा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को देखने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत आज बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचेंगे। वे यहां इंद्रा टिपरी गांव में स्थापित 200 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट व चकोन धनारी में 25 किलोवाट के पीरूल पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। सीएम सुबह साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से वह इंद्रा टिपरी गांव पहुंचकर सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.30 बजे चकोन धनारी पहुंचकर पीरूल पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के बाद मातली हेलीपैड से वह देहरादून लौट जाएंगे। उनके साथ गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, ऊर्जा सचिव राधिक झा एवं अपर सचिव डा.नीरज खेरवाल आदि अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें