फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: हिमाचल-आराकोट बॉर्डर पर चेकिंग तेज

Tue, 30 Dec 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल-आराकोट बॉर्डर पर चेकिंग तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी उत्तरकाशी। नए वर्ष के चलते पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। विशेष तौर पर हिमाचल प्रदेश और जनपद के आराकोट बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस इस दौरान नशा तस्करी को रोकने के लिए विशेष कदम उठा रही है। वहीं, बर्फबारी को देखते हुए ऊंचाई वाले क्षेत्रों के पुलिस थानों व चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है।पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा के लिए हाई एल्टीट्यूड स्थलों पर पुलिस बल नियुक्त किया गया है। नववर्ष के जश्न की आड़ मे कुछ शरारती तत्वों की ओर से हुडदुंग बाजी, रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाना और कानून व शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है। ऐसे अराजक तत्वों व संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी। एसपी ने नववर्ष का जश्न शालीनता के साथ मनाने की अपील की है। वहीं कहा कि पहाड़ी मार्गों वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वहीं बर्फीले और पालाग्रस्त क्षेत्र में अतिरिक्त सावधानी बरतें और वाहन धीमी गति से चलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें