उत्तरकाशी के राइंका भंकोली में प्रधानमंत्री फिट इंडिया कार्यक्रम का सुनते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : UTTER KASHI
असी गंगा घाटी स्थित भंकोली राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट का प्रसारण किया गया। जिसके तहत विद्यालय प्रबंधन ने मोबाइल फोन व स्पीकर के माध्यम से छात्र छात्राओं को प्रधानमंत्री का संदेश सुनाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कामदेव पंवार ने बताया कि देशवासियों के भीतर शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया है। जिसके माध्यम से वह सभी लोगों को नियमित व्यायाम करने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सभी छात्रों से पीएम के संदेश का अनुसरण करते हुए नियमित व्यायाम करने को कहा।शंभू प्रसाद नौटियाल, सेवाराम पोशवाल, ज्ञानचंद पंवार, महेश उनियाल, अरविंद, अनुपम ग्रोवर, सुमित रावत, अमेंद्र असवाल, सुभाष आदि मौजूद रहे।