फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पंचायण गांव में हुआ भाजपा का शक्ति केंद्र सम्मेलन

Mon, 16 Nov 2026 04:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भाजपा की ओर से राज्य स्थापना पखवाड़े के तहत रविवार को धनारी मंडल के शक्ति केंद्र भटवाड़ी के पंचायण गांव में शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता विजय बहादुर सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों, मातृशक्ति और युवाओं के लंबे संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में अलग राज्य का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रोशना देवी, मनमोहन सिंह राणा, रुकमणी देवी, गंगा देवी, साहब सिंह, संतोष रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें