भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान ने मंगलवार को आपदा प्रभावित मांडो, कंकराड़ी गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के साथ सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है। उन्होंने मांडो गांव निवासी अध्यापक देवानंद भट्ट एवं दीपक भट्ट के परिजनों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, हरीश डंगवाल, सतेंद्र राणा, विजयपाल मखलोगा, सूरत गुसाईं, वासु गुसाईं, हरिमोहन सिंह, रामभजन भट्ट, नरेंद्र चौहान मौजूद थे।