फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: फुटबॉल में भटवाड़ी व पुरोला की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
उत्तरकाशी में अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ मुख्यतिथि। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
खेल विभाग के मनेरा स्टेडियम में हो रहे जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। फुटबाल प्रतियोगिता में भटवाड़ी, पुुरोला की टीमें अपने अपने वर्गों में विजेता रही। अंडर -14 वॉलीबाल प्रतियोगिता में नौगांव की टीम चैंपियन रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को सात दिवसीय जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि खेल महाकुंभ राज्य की खेल प्रतिभाओं के लिए एक बेहतर मंच है। अंडर-21 बालक वर्ग फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें भटवाड़ी की टीम ने नौगांव की टीम को 2-0 से हराया। अंडर-17 फुटबॉल बालक वर्ग में पुरोला व अंडर-14 में भटवाड़ी की टीम विजेता रही। पेंटाथलान प्रतियोगिता बालक वर्ग में डुंडा के दुर्गेश जोशी प्रथम, भटवाड़ी के शिवम राणा द्वितीय और रोहित भट्ट तृतीय रहे। बालिका वर्ग में भटवाड़ी की भवानी पहले, डुंडा की रजनी पोखरियाल दूसरे व पुरोला की यशोदा तीसरे स्थान पर रही।
इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा, मनोज मिनान, दिनेश भटवान, पूर्व छात्र संघ महासचिव सोहनपाल भंडारी, जिलाध्यक्ष युवा कल्याण समिति आजाद डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें