आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना योद्धाओं को आयुष रक्षा किट वितरित की गईं। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस चौकी एवं तहसील परिसर में कार्यरत कर्मचारियों को आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. प्रदीप उप्पल एवं डा. गुरुदयाल नेगी ने आयुष रक्षा किट वितरित कीं। उन्होंने बताया कि किट में अश्वगंधा बट्टी, क्वाथ चूर्ण आदि शामिल है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।