फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा गया। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल रावत ने कहा कि कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने एवं कोविड टीकाकरण में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान सम्मानित होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में सरिता जोशी, सुनीता, रीना रावत, सुनीता, संगीता, गीता, रीना खरोला, दीपा, निर्मला उनियाल, सीमा अग्रवाल, जिला समन्वयक आशीष नेगी, करिश्मा, गंगी रावत शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें