फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में मामले को रैगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन

बीते पांच सितंबर को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत राजस्व पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। राजस्व पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया था कि बीते चार सितंबर को घर के पास बकरी चुगाते समय क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी की। इस पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। नाबालिग ने बयान में दुष्कर्म किए जाने की बात भी कही। मेडिकल जांच रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बाद में मामला रैगुलर पुलिस को सौंपा गया।
सीओ अनुज कुमार ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के बयान व मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाई गई है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं भी लगाई गई है। नाबालिग पीड़िता अनुसूचित जाति की है। सीओ ने बताया कि रेगुलर पुलिस को मामला स्थानांतरित होने के कुछ समय बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी व्यक्ति शादीशुदा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें