फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विंग कर रही लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की आयुष विंग लोगों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जागरूक कर रही है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. गुरदयाल नेगी के नेतृत्व में आयुष विंग की टीम ने पुरोला ब्लाक के सुदूरवर्ती सर, पौंटी, छानिका, गौल, किमडार आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों को कोरोना महामारी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने ग्रामीणों को लहसुन, जीरा, हल्दी, प्याज, पुदीना आदि औषधीय महत्व के खाद्य पदार्थ खाने में अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी। चिकित्सकों ने बताया कि इनके उपयोग से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इस दौरान इस टीम ने गांवों में होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। आयुष विंग की टीम में डा. प्रदीप उप्पल, नीतीश नौटियाल, रामलाल, विपिन मोहन भट्ट, शशि रावत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें