फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. केपी सिंह के पास इलाज के लिए चमोली से पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. केपी सिंह ने युवक के पेट की टीबी का सफल ऑपरेशन किया। युवक का जल्द अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

चमोली जिले की एक युवती ने बताया कि उसके भाई को पेट में दिक्कत हुई तो उन्होंने उसे रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में दिखाया। जहां अल्ट्रासाउंड में पेट की टीबी की पुष्टि हुई तो डॉक्टरों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी तो वे युवक को बेस अस्पताल श्रीकोट में डॉ. केपी सिंह के पास ले गए। वहां पता चला कि डॉ. सिंह का उत्तरकाशी जिला अस्पताल में स्थानांतरण हो गया है तो वह युवक को लेकर उत्तरकाशी पहुंची गई। मंगलवार को डॉ. सिंह (सर्जन) ने युवक का सफल ऑपरेशन किया। युवक अब स्वस्थ है। डॉ. सिंह ने बताया कि पेट में टीबी के कारण युवक की आंत चिपक गई थी जिन्हें आपरेशन कर अलग किया गया है। ऑपरेशन काफी जटिल था। ऑपरेशन करीब 4:30 घंटे तक चला। अभी मरीज की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें