फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटते समय खाई में गिरने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। जंगल में घास काटने गए एक ग्रामीण की खाई में गिरने से मौत हो गई। क्षेत्र के गोपाल रावत ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे कुर्सिल गांव निवासी धर्म सिंह रावत (55) पशुओं के लिए घास लाने के लिए जंगल गया था। देर शाम तक छानी में वापस नहीं पहुंचने पर ग्रामीण उसकी खोजबीन में निकले। शाम करीब चार बजे ग्रामीणों को जंगल में खाई में पत्थरों के बीच उसका शव मिला। आशंका है कि घास काटते समय भूस्खलन की चपेट में आकर खाई में गिरने से उसकी मौत हुई। ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार, ग्राम प्रधान सुरेश लाल, रणवीर सिंह, गुरुदेव सिंह, जयप्रकाश, जयवीर सिंह आदि ने उनके निधन पर शोक जताया। गंगनाणी में यमुना तट स्थित पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें