फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग देवताओं की मूर्ति के रात्रि प्रवास के साथ मेलों की श्रृंखला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पौंटी मोल्डा क्षेत्र के नाग देवताओं के जोड़े की मूर्ति शुक्रवार को मोल्डा स्थित मंदिर के गर्भ गृह से बाहर लाई गई। रात्रि प्रवास के दौरान श्रद्धालु नाग देवताओं के दर्शन करते हैं। अगले दिन शनिवार सुबह नाग देवताओं के जोड़े की मूर्ति पौंटी के लिए प्रस्थान करेेगी।
विज्ञापन

मोल्डा गांव के जय प्रकाश बहुगुणा बताते हैं कि प्रत्येक वर्ष 20 गते आषाढ़ को नाग देवताओं की हरियाली डाली जाती है। गांव का प्रत्येक परिवार नाग देवताओं के नाम से हरियाली डालता है। हरियाली नाग देवताओं की मूर्ति को चढ़ाई जाती है। रात्रि प्रवास के तहत नाग देवताओं का जोड़े की मूर्ति मोल्डा, हुडोली, पाणी गांव, नैलाड़ी, बीणाई, खांसी, पलेठा, डंडालगांव में रात्रि प्रवास करती है। रात्रि प्रवास के दौरान ही प्रत्येक गांव में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। नाग देवताओं को प्रसन्न करने के लिए लोग विशेष प्रकार के पकवान तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें