फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जोशियाड़ा में सिलिंडर के लिए देर शाम को लगी डेढ़ किमी से अधिक लम्बी लाइन

Fri, 03 Apr 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। शुक्रवार देर शाम को नगर के जोशियाड़ा में लोग रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति के लिए लाइन में खडे हो गए हैं। वहां पर ट्रक यूनियन पार्किंग से लेकर जोशियाड़ा बाजार तक करीब डेढ़ किमी लम्बी लाइन में करीब 400 लोग खडे हैं। जबकि रोस्टर के अनुसार वहां पर शनिवार सुबह गैस सिलिंडर का ट्रक आना है। दूसरी ओर बृहस्पतिवार रात्रि से कलक्ट्रेट कॉलोनी में लाइन में खडे कुछ लोग अभी भी वहीं पर डटे हुए हैं। जनपद मुख्यालय में दिन प्रतिदिन रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति की समस्या विकराल होती जा रही है। प्रशासन के रोस्टर के अनुसार शनिवार को जोशियाड़ा में सिलिंडर का ट्रक आना है। इसके लिए लोग शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे से ही ट्रक यूनियन पार्किंग में अपने खाली सिलिंडर लेकर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते वहां पर करीब डेढ़ किमी लम्बी लाइन लग गई है। साथ ही यह लगातार बढ़ रही है। दूसरी ओर बृहस्पतिवार रात्रि से कलक्ट्रेट कॉलोनी में लाइन में खडे लोगों में से करीब 250 लोगों की गैस बुक एजेंसी के कर्मचारियों ने जमा कर दी है। उन्हें शनिवार को सिलिंडर देने का आश्वासन दिया गया। लेकिन उसके बाद छूटे लोग शुक्रवार देर शाम तक अपने खाली सिलिंडर के साथ डटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें