तेज आंधी से सड़क किनारे खड़ा पेड़ एक मोबाइल की दुकान पर गिर गया, जिससे दुकान के अंदर बैठे लोग बाल-बाल बचे। वहीं पेड़ टूटने से नगर पंचायत की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल ने बताया कि घटना के दौरान अन्य लोग भी दुकान में बैठे थे। गनीमत रही जो लोग बच गए।