चिन्यालीसौड़। दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय राजीव गांधी खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न पंचायतों से युवाओं ने प्रतिभाग किया। जीआईसी चिन्यालीसौड़ में आयोजित राजीव गांधी खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सोवित तथा बालिका वर्ग में सरस्वती प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ में गौतम एवं प्रतीक्षा प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में नंदकिशोर और बबिता प्रथम स्थान पर रहीं। लंबीकूद में रमेश, परिधि और ऊंची कूद में गणेश और ज्योति प्रथम रहे। कबड्डी और खो-खो में बधाण गांव प्रथम रहा। वॉलीबाल में रौतल गांव प्रथम रहा। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विजेंद्र रावत ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल, धनराज भंडारी, महेश पंवार, विनोद राणा, मुकेश गुर्साइं और रमेश चौहान आदि मौजूद थे।