उत्तरकाशी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन जोगिला ने जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ ही मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए। जिला कार्यकारिणी में सुंदरलाल नाहटा, मनोज विद्वान, सोभनलाल, कृष्णलाल आर्य, रतनलाल, रमेश लाल जिला महामंत्री तथा चमननाथ, राकेश कुमार, राकेश, लक्ष्मण बागड़ी, इंदरदास मंत्री और मनोज धस्माना कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा मुंशीलाल, दिनेश भटवान, अतरा देवी, संगीता, अंजनू कुमार, लालीकुमार, श्यामलाल, शांतिलाल, बुद्धिलाल, राजेश कुमार, हर्षमणी, अतोल सिंह, मुकेश घलवान, रमेश, लीला देवी, मोहनलाल, प्रफुलचंद, हर्षलाल सदस्य चुने गए। जबकि गजेंद्र शाह को भटवाड़ी, जगमोहन लाल डुंडा, मातवर लाल उत्तरकाशी और सुंदरलाल नरवाण चिन्यालीसौड़ नगर अध्यक्ष बनाए गए। एडवोकेट प्रवीण सिंह प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नामित किए गए।