फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर क्रमिक अनशन स्थगित

Sat, 07 Dec 2013 05:44 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। एसडीएम भटवाड़ी की ओर से बाढ़ सुरक्षा कार्यों के संबंध में दिए गए आश्वासन पर जोशियाड़ा के बाढ़ प्रभावितों ने 12 दिनों से चल रहे क्रमिक अनशन आंदोलन को स्थगित कर दिया। अनशन स्थल पर हुई बैठक में आपदा के बाद के हालात पर चर्चा की गई। इस दौरान जोशियाड़ा क्षेत्र के बाढ़ सुरक्षा कार्यों की जिम्मेदारी जल विद्युत निगम की ओर से बड़ी कंपनियों को सौंपे जाने पर प्रभावितों ने शीघ्र कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई। एसडीएम भटवाड़ी केके सिंह ने शीघ्र कार्य शुरू कराने और अन्य मांगों पर भी सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर बाढ़ पीड़ित और आपदा प्रभावित संघर्ष समिति ने क्रमिक अनशन आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। समिति के सचिव विजेंद्र नौटियाल ने कहा यदि आश्वासन के अनुरूप त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो वे 1 जनवरी 2014 से आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें