फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन का कार्य शुरू

Fri, 06 Dec 2013 05:44 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन का कार्य शुरू कर दिया गया है जो 24 दिसंबर तक निपटा दिया जाएगा। डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने बताया कि ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन प्रस्तावों पर नौ दिसंबर तक आपत्ति ली जाएगी। 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर 12 दिसंबर को अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 13 से 16 दिसंबर तक क्षेत्र पंचायतों का पुनर्गठन प्रस्ताव तैयार कर 18 और 19 दिसंबर को आपत्तियां मांगी जाएंगी। इनका निस्तारण कर 23 दिसंबर को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को इस संबंध में समयबद्ध ढंग से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आपत्तियां डीएम कार्यालय और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें