फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ा खड्ड पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिली

Thu, 05 Dec 2013 05:44 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार और पांच को जोड़ने के लिए पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। पुल निर्माण से नगर के लोगाें को जहां आवागमन में सुविधा होगी, वहीं नगर में जाम की समस्या भी दूर होगी। सीएम विजय बहुगुणा ने नगर पंचायत अध्यक्ष अतोल रावत की मांग पर सितंबर माह में नगर पंचायत के वार्ड चार और पांच को जोड़ने के लिए साड़ा खड्ड पर पुल निर्माण की घोषणा की थी। 115 मीटर स्पान के इस पुल को अब स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए लोनिवि को दस लाख की टोकन मनी भी मिल गई है। पुल को स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने सीएम, नगर पंचायत अध्यक्ष और शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार का आभार जताया। लोनिवि के ईई हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि दो सालों में पुल निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें