पुरोला। रवाईं क्षेत्र में गंगा घाटी के बाशिंदों को ओबीसी का दर्जा देने के विरोध में बैठकों का दौर जारी है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र यह निर्णय निरस्त न करने पर व्यापक आंदोलन के साथ न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है। नगर में हुई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में गंगा घाटी के बाशिंदों को रवांल्टा समुदाय घोषित करने का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय गलत है और कांग्रेस को इसका खामियाजा अगले लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। बैठक में शूरवीर चौहान, बलदेव रावत, जयराम चौहान, देवेंद्र राणा, शोभाराम नौडियाल और वीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।