चिन्यालीसौड़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत चार अक्तूबर को चिन्यालीसौड़ आएंगे। उनके मनेरी दौरे को सफल बनाने की तैयारी तेज हो गई है। चिन्यालीसौड़ से इस कार्यक्रम में तीन सौ से अधिक स्वयं सेवक प्रतिभाग करेंगे। विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ के प्रधानाचार्य नत्थीलाल बंगवाल ने बताया कि सरसंघ चालक मोहन भागवत चार अक्तूबर को मनेरी सेवा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन में जिले भर से बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे।