फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग अब भी बंद

Tue, 22 Jan 2013 05:31 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के बाद रविवार से खिली धूप के कारण जिले में मौसम खुशगवार बना है। गंगोत्री राजमार्ग गंगनानी तथा यमुनोत्री राजमार्ग सयानाचट्टी से आगे अब भी बंद है। सांकरी से आगे की सड़कें भी नहीं खुल पाई हैं। राड़ी का डांडा में बर्फ पर जमे पाले के ऊपर से वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी है। सोमवार को यहां इक्का दुक्का वाहन ही आवाजाही का जोखिम उठा पाए। वहीं चौरंगीखाल में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में पर्यटक और व्यापारी भी परिजनों के साथ बर्फ का लुत्फ लेने पहुंचे। पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से यहां व्यवसायियों के चेहरे खिले नजर आए। कुछ पर्यटकों ने हर्षिल सुक्की का रुख किया, लेकिन गंगनानी के आगे सड़क बदहाल होने पर उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें