उत्तरकाशी। शिक्षा मित्र महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की जिला इकाई को भंग की गई। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए दो दिसंबर को बैठक बुलाई है।
महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष गुलाब चंद रमोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा मित्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होेंने डीएलएड प्रशिक्षण की परीक्षा दिसंबर में कराने की मांग की। इस मौके पर महासंघ की जिला इकाई को भंग कर दिया गया। निर्णय लिया गया कि दो दिसंबर को बैठक कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में नौबर सिंह कठैत, शिवेंद्र नेगी, वीरेंद्र पंवार, रुकम सिंह चौहान, विमला कोहली आदि मौजूद थे।