उत्तरकाशी। नियमित बीटीसी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भी जिले में अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू न किए जाने से प्रशिक्षुओं में रोष व्याप्त है। प्रशिक्षुओं ने नियुक्ति शीघ्र शुरू न होने पर चार नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी। अवधेश बिष्ट, मनजीत, कवींद्र, चंद्रप्रकाश डिमरी, विजय सिंह और सुरेश आदि प्रशिक्षुओं ने बताया कि उच्च न्यायालय ने भी 19 अक्तूबर को नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी तक विज्ञप्ति जारी नहीं हुई। जबकि सूबे के अन्य जनपदों में विज्ञप्ति जारी हो चुकी है।