उत्तरकाशी। लंबित मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल से आपदा में क्षतिग्रस्त योजनाओं के इस्टीमेट भी तैयार नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को जल्द ही क्षति का जायजा लेने यहां आ रही केंद्रीय टीम के समक्ष आपदा में हुई क्षति का वास्तविक ब्योरा प्रस्तुत करने में दिक्कतें आएंगी। हड़ताली डिप्लोमा इंजीनियर्स मांग पूरी होने से पहले काम पर वापस लौटने को राजी नहीं हैं। चौथे दिन वीरेंद्र पंवार, गणेश प्रसाद नौटियाल, यशवंत बर्त्वाल, विनोद बडोनी, सुंदर सिंह चौहान, मुकेश कुमार, सुरेंद्र मोहन, आशीष मित्तल, सुधीर अरोड़ा, रविंद्र नेगी आदि धरने पर बैठे।