फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी बेचने के नाम पर युवक से 53 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र निवासी एक युवक सोशल मीडिया के माध्यम से स्कूटी खरीदने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित युवक की शिकायत पर धरासू थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक देवेंद्र पाल ने बताया कि नगर क्षेत्र निवासी आशीष ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम में एक स्कूटी का विज्ञापन देखा था। जिसे खरीदने के लिए उसने विज्ञापन में दिए फोन नंबर पर कॉल की। जिस पर ठग ने खुद को आगरा छावनी में तैनात फौजी बताते हुए स्कूटी के लिए ऑनलाइन 20 हजार रुपये देने को कहा। रकम देने के बाद ठग ने वाहन के कागजात बनाने के लिए अतिरिक्त 33500 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। साथ ही पैसे मिलते ही वाहन को जल्द उत्तरकाशी भिजवाने का भरोसा दिया, लेकिन कुल 53500 रुपये की धनराशि ट्रांसफर होने के बाद ठग ने अपना फोन बंद कर दिया। कई बार प्रयास करने के बावजूद संपर्क नहीं होने पर युवक को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने धरासू थाने में मामले की शिकायत दर्ज की। जिस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें