फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 मेधावियों की माताओं को देंगे पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं की माताओं को स्व. कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बीते साल की बोर्ड परीक्षा में भटवाड़ी प्रखंड के 44 छात्र-छात्राओं का चयन इसके लिए हुआ है, जिसमें सर्वाधिक 27 विद्यार्थी नगर के प्रतिष्ठित गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के हैं। जबकि आठ सरस्वती विद्या मंदिर ज्योतिपुरम तिलोथ, तीन सरस्वती विद्या मंदिर लक्षेश्वर, 2-2 कीर्ति इंटर कालेज एवं बालिका इंटर कालेज व 1-1 राइंका मनेरी और साल्ड के हैं। प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार इन सभी छात्र-छात्राओं की माताओं को एक-एक हजार रुपये पुरस्कार राशि चेक के माध्यम से वितरित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें