जनपद में 2070 मतदान कर्मी पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं, जबकि 809 मतदान कर्मियों को पोस्टल बैलेट पोस्ट किए गए हैं।
मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए जनपद के 539 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई थी। ऐसे कर्मियों की संख्या 2879 थी। पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी डा. भरत दत्त ढौडियाल ने बताया कि 2070 मतदान कर्मी पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं। शेष 809 को पोस्टल बैलेट घर के पते पर पोस्ट कर दिए गए हैं। डा. ढौडियाल ने बताया कि अब तक सर्विस वोटर के 135 पोस्टल बैलेट भी प्राप्त हो चुके हैं।