फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमवीरों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईटीबीपी के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों ने पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षक देवेश चंद्र की देखरेख में विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। इस दौरान सांस्कृतिक महोत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें हिमवीरों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दीं। कार्यक्रम में आईटीबीपी सेनानी पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी धर्मपाल सिंह रावत, उप सेनानी विमलेश नेगी एवं प्रकाश चंद रतूड़ी, सहायक सेनानी प्रकाश सिंह आदि अधिकारी एवं हिमवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें