बड़कोट। छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में 6 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्राथमिक विद्यालय बड़कोट गांव, राइंका बड़कोट, बालिका इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय बड़कोट के कक्षा 3 से 7 तक के छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। बीते 1 जून से आरंभ हुए कैंप में उक्त विद्यालयों के शिक्षकों व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा छात्र छात्राओं को योगाभ्यास, बौद्धिक खेल आदि गतिविधियों के साथ ही मनोरंजक तरीके से गणित आदि विषयों का भी ज्ञान दिया जा रहा है। इस मौके पर संदीप निगम, शांति रतूड़ी, बृजेश कुमार, संजीव बिजल्वाण, दिनेश कोटियाल, रामआसरे सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।