फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेरी के चार विद्यार्थियों का नवोदय में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनेरी के चार छात्र-छात्राओं का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर के लिए हुआ है। इस सफलता पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने हर्ष जताया है। आदर्श प्राथमिक विद्यालय मनेरी के शिक्षक राजीव सेमवाल ने बताया कि विद्यालय के निखिल पंवार, आदित्य कुमार, अवधेश कुमार एवं राशि का चयन नवोदय के लिए हुआ है। इस परीक्षा के लिए विद्यालय में बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित की गईं। उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ ने चयनित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें